Bollywood News


​​मुझे कहा गया था​,​ तुम सेक्सी नहीं हो: हैथ्वे

​हॉलीवुड अभिनेत्री ऐनी हैथ्वे का कहना है कि उनका करियर संघर्षपूर्ण रहा है, क्योंकि फिल्म निर्देशकों को नहीं लगता था कि वह ​'​सेक्सी​'​ भूमिकाओं सहित कुछ तय भूमिकाएं नहीं कर सकतीं​ ​​​'लेस मिजरबल' फिल्म की नायिका हैथ्वे ने एक सफल करियर का स्वाद चखा है, लेकिन वह कहती हैं कि यह आसान नहीं था​।

​ वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, 31 वर्षीया हैथ्वे ने कहा, "भले ही मुझे बहुत सफलता मिली है, लेकिन यह आसान नहीं था​।

​​ मुझे बहुत से लोगों ने कहा, ​"​आप ऐसी नहीं हो और इसलिए आप वो भूमिका नहीं निभा सकतीं​।" मैं आपको बता नहीं सकती कि मुझ कितनी दफा कहा गया कि मैं सेक्सी नहीं हूं​।​"​

​​ उन्हें लगता है कि उनमें अलग-अलग भूमिकाएं करने के लिए पर्याप्त माद्दा है​।​

End of content

No more pages to load