Bollywood News


बचपन में बंदूक से खेलते थे ब्रैड पिट

हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट बचपन में कार और बाइक से नहीं बल्कि बंदूक से खेला करते थे। उनके मुताबिक, उन्हें पहली बंदूक तब मिली थी जब वे किंडरगार्टन में पढ़ते थे।

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, ब्रैड ने रेडियो टाइम्स पत्रिका को दिए साक्षात्कार में यह बातें साझा कीं। 50 वर्षीय ब्रैड ने कहा, "मैं विरासत में मिले पूर्वजों के हथियार के साथ बड़ा हुआ। मेरे भाई को मेरे पिता की बंदूक मिली। मुझे मेरे दादाजी की बंदूक तब मिली जब मैं किंडरगार्टन में था।"

'मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ के अभिनेता को पहली हवाई बंदूक तब मिली जब वह नर्सरी में थे और बंदूक तब मिली जब वे छह साल के थे। ब्रैड हालांकि, कहते हैं कि उन्होंने हथियार का सम्मान करना भी सीखा है।

End of content

No more pages to load