Bollywood News


रिहाना के हैंडबैग से झलका बंदूक प्रेम

गायिका रिहाना की बंदूकों में विशेष दिलचस्पी है। उन्होंने अपने शरीर पर बंदूक का टैटू भी गुदवा रखा है। उनका यह बंदूक प्रेम हाल में कैलिफोर्निया के सैंटा मोनिका में एक रात्रिभोज पर बंदूक के आकार का बैग लेकर पहुंचने पर साफ-साफ नजर आया। वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 26 वर्षीया रिहाना रविवार को गिओर्गियो बाल्डी रेस्तरां पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने हाथ में बंदूक की आकृति वाले काले हैंडबैग को लेकर फोटो खिंचवाई।

'वी फाउंड लव' गीत की गायिका रिहाना ने इस दौरान बिना बांह वाले टॉप से अपनी आकर्षक काया की भी नुमाइश की। उन्होंने लाल रंग की स्कर्ट पहन रखी थी, जो उनके घुटनों के चारों ओर बंधी हुई थी।

End of content

No more pages to load