पॉप हस्ती मडोना ने अपने गाने 'टू स्टेप बिहाइंड मी' के बोल में गायिका लेडी गागा को 'नकलची' कहा है। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, 56 वर्षीया मडोना के गाने के बोल हैं, यू आर ए कॉपी कैट (तुम नकलची हो)। व्हेयर इज माय लॉयल्टी (मेरी रॉयल्टी कहां है)। यू आर अ प्रेटी गर्ल, बट स्टीलिंग माय रेसिपी, इट्स एन अगली लुक ( तुम प्यारी लड़की हो, लेकिन मेरी चीज चुराती हो, यह भद्दापन है)।
वह आगे गाती हैं, यू जस्ट वाना मी (तुम मुझ जैसी बनना चाहती हो), बट यू कांट बी मी (लेकिन तुम मेरी जैसी नहीं बन सकती)। यू आलवेज बी टू स्टेप्स बिहाइंड मी (तुम हमेशा मुझसे दो कदम पीछे रहोगी।)
एक सूत्र ने बताया, "मडोना वास्तव में फिर से अपनी बात कहना चाहती हैं। गागा अपमानित होने वाली हैं।" यह गाना नवंबर तक आ सकता है। मडोना ने 'हार्टब्रेक सिटी' में अपने पूर्व पति गाय रिची पर भी हमला बोला था और रिची पर अपनी लोकप्रियता को भुनाने का आरोप लगाया था।
मडोना के गाने में गागा की निंदा
Wednesday, October 15, 2014 16:49 IST


