Bollywood News


'बैटमैन' में अपना किरदार दोहराएंगे कीटन?

हॉलीवुड अभिनेता माइकल कीटन का कहना है कि अगर उन्हें टिम बर्टन के साथ काम करने का मौका मिला तो वह 'बैटमैन' का किरदार फिर से निभाएंगे। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 63 वर्षीय कीटन ने 1989 में आई फिल्म 'बैटमैन' और 1992 में आए इसके सीक्वल 'बैटमैन रिटर्न्‍स' में 'द कैप्ड क्रुसेडर' की भूमिका निभाई थी।

वह कहते हैं कि अगर बर्टन चाहें तो वह एक नई सिनेमाई कहानी बनाने को तैयार हैं। 'इंटरनेमेंट वीकली' द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या वह फिर बैटमैन का किरदार निभाएंगे? उन्होंने जवाब दिया, "अगर टिम बर्टन इसे निर्देशित कर रहे हैं तो मैं यह करूंगा।" कीटन ने पहली बार सुपरहीरो फिल्मों का निर्देशन करने के लिए 56 वर्षीय बर्टन की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा, "टिम ने फिल्मों में वास्तव में बुरे किरदार वाले सुपरीहीरो की शुरुआत की।"

End of content

No more pages to load