'अंडरवर्ल्ड' में फिर दिखेंगी केट बेकिंस्ले
Thursday, October 16, 2014 17:55 IST
हॉलीवुड अभिनेत्री केट बेकिंस्ले फिल्म 'अंडरवर्ल्ड' की अगली श्रृंखला में सेलेन के अपने किरदार को फिर दोहराएंगी। वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, "केट के पति और निर्देशक लेन वाइजमेन ने कहा कि वह 'अंडरवर्ल्ड' की अन्य श्रृंखलाओं पर भी काम कर रहे हैं और इसके साथ वह अपनी पत्नी के साथ भी एक फिल्म पर काम करेंगे।" वाइजमैन ने कहा, "अभी कुछ चीजों पर बात चल रही है। कुछ ऐसे किरदार हैं, जो हमें बेहद पसंद हैं और जिससे हमें 'राइज आफ द लेकन्स' की तरह अनापेक्षित लाभ मिला है। इसके बाद हम केट के साथ और फिल्म करेंगे और फिर टेलीविजन श्रंखला बनाई जाएगी।" 'प्रिस्ट' और 'द लास्ट विच हंटर' के लेखक कोरी गुडमैन फिल्म की कहानी लिखेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी।


