Bollywood News


मरने के बाद भी माइकल जैक्‍सन ने एक साल में कमाए 8 अरब!

मरने के बाद भी माइकल जैक्‍सन ने एक साल में कमाए 8 अरब!
हॉलीवुड पॉप स्टार माइकल जैक्सन को गुज़रे पांच साल हो चुके हैं लेकिन उसके बाद भी कमाई के मामले में वो सबसे आगे हैं। बुधवार को जारी फोर्ब्स की सूची में बताया गया है कि मरने के बाद भी कमाई करने वाली हस्तियों में जैक्सन सबसे आगे हैं। पॉप स्टार ने 2014 में लगभग 8.62 अरब रुपए (14 करोड़ डॉलर) की कमाई की।

उन्होंने सिंगर एल्विस प्रेसले से दोगुनी कमाई की जिनका निधन 1977 में हुआ था और उन्होंने साढ़े पांच करोड़ डॉलर की कमाई की, जिसके चलते वो इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। कार्टूनिस्ट चार्ल्स शूल्ज ने चार करोड़ डॉलर की कमाई करने के साथ ही तीसरा स्थान हासिल किया है। माइकल जैक्सन लगातार दूसरे साल इस सूची में सबसे ऊपर रहे हैं। साल 2013 में भी वो इस स्थान पर थे। 2012 में अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर सबसे पहले स्थान पर थी और जैक्सन दूसरे स्थान पर थे।

जैक्सन के निधन के बाद उनकी दूसरी एल्बम 'एक्सकेप' रिलीज हुई थी जो चार्ट्स में नंबर दो पर रही। टेलर का निधन 2011 में हुआ था और उन्होंने 25 मिलियन डॉलर कमाकर सूची में चौथा स्थान हासिल किया है। बॉब मार्ले दो करोड़ डॉलर के साथ पांचवे स्थान पर हैं। मार्ले का निधन 1981 में 36 साल की उम्र में कैंसर के चलते हुआ था।

सिंगर जॉन लेनन की 1980 में न्यू यॉर्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और उन्होंने इस साल में 1.2 करोड़ डॉलर कमाए हैं, जिससे वो फोर्ब्स की सूची में सांतवे स्थान पर हैं।

फोर्ब्स की सूची में शामिल 13 हस्तियों ने कुल 36.3 करोड़ डॉलर की कमाई की है।

End of content

No more pages to load