Bollywood News


अंग प्रदर्शन के खिलाफ नहीं कैमरन

अंग प्रदर्शन के खिलाफ नहीं कैमरन
हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरन डियाज को कहानी की मांग पर अंग प्रदर्शन करने से कोई गुरेज नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, 42 वर्षीया कैमरन ने 'मैरी क्लेयर' पत्रिका के साथ एक साक्षात्कार में अंग प्रदर्शन के बारे में अपने विचार व्यस्त किए।

'सेक्स टेप' फिल्म की नायिका कैमरन सैक्सी परिधानों और बिकिनी में अपनी छरहरी काया की नुमाइश कर चुकी हैं, लेकिन रुपहले पर्दे पर कभी पूरी तरह नग्नावस्था में नजर नहीं आईं।

उन्होंने कहा, "अगर यह कहानी की मांग हो, तो मुझे अंग प्रदर्शन से कोई आपत्ति नहीं है। अगर यह सही है तो जो कुछ किया जाना है, मैं करूंगी।"

End of content

No more pages to load