गायक जस्टिन बीबर के घर में पिछले दिनों पुलिस आ गई, जब किसी ने उनके घर में शोर शराबा होने की खबर पुलिस को दी।
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, बीबर को उस वक्त बड़ा आश्चर्य हुआ जब बुधवार रात स्थानीय पुलिस विभाग के पुलिसकर्मी उनके घर पर पर आ धमके।
पुलिस अधिकारी जब बीबर के घर पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि करीब 40 लोग घर की छत पर जमा हैं। हालांकि लोग ज्यादा शोर शराबा नहीं कर रहे थे, न ही तेज संगीत बजा रहे थे।
पुलिस अधिकारियों को हालांकि कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा लेकिन फिर भी उन्होंने बीबर से बात की और उसके बाद बीबर ने अपने मेहमानों से जाने का आग्रह किया।
बीबर की पार्टी में उनकी प्रेमिका सेलेना गोम्ज भी शामिल थीं।
बीबर की पार्टी में पुलिस का दखल
Saturday, October 18, 2014 15:18 IST


