Bollywood News


पिता होने पर ज्यादा गर्व है: ब्रैड पिट

पिता होने पर ज्यादा गर्व है: ब्रैड पिट
ब्रैड पिट हॉलीवुड के शीर्ष सितारों में से एक हैं लेकिन उन्हें एक सफल अभिनेता होने से ज्यादा अपनी पत्नी एंजेलिना जोली के साथ छह बच्चों का अभिभावक होने पर गर्व है डिटेल्स मैगजीन को दिए गये एक साक्षात्कार में 50 वर्ष के इस अभिनेता ने अपने पारिवारिक जीवन के बारे में बात की। उन्होंने यह भी कहा कि अभिनय की दुनिया में वह जैसे जैसे उंचाई पर पहुंचते गए, वह अपनी आजादी गंवाते गए।

अभिनेता ने कहा कि वे अपनी बाइक की सवारी करते समय या विदेशों में यात्र के दौरान कैमरे से दूर रहने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी की परिभाषा यह है कि आप बिना किसी की निगरानी के अपना जीवन बिंदास तरीके से जियें। बहरहाल, पिट को इस बात की खुशी ज्यादा है कि वह अपनी पत्नी एंजेलिना के साथ मिल कर छह बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं। "अभिभावक की भूमिका अभिनेता की तुलना में कहीं ज्यादा गर्व का अहसास कराती है।"

End of content

No more pages to load