Bollywood News


'हैरी पॉटर' की अतिरिक्त किताब पर बनेगी फिल्म

'हैरी पॉटर' की अतिरिक्त किताब पर बनेगी फिल्म
लेखिका जे. के. रोलिंग ने इस बात की पुष्टि की है कि 'हैरी पॉटर' उपन्यास श्रृंखला की अतिरिक्त किताब 'फैन्टैस्टिक बीस्ट्स एंड व्हेयर टू फाइंड देम' बड़े पर्दे पर नाटक श्रृंखला के रूप में आएगी।

रोलिंग ने बताया, "फिल्म ना तो 'हैरी पॉटर' श्रृंखला का प्रीक्वल होगी और ना ही सीक्वल होगी, यह जादुई नगरी का विस्तार है।" इन फिल्मों का निर्देशन 'हैरी पॉटर' श्रृंखला की चार आखिरी फिल्मों का निर्देशन करने वाले डेविड येट्स करेंगे।

फिल्म के किरदार 'हैरी पॉटर' की हॉवार्ट्स पाटय़पुस्तक से प्रेरित होंगे, जिसमें पुस्तक के लेखक और जादू विशेषज्ञ न्यू स्केमेंडर के करतब होंगे। फिल्म की श्रंखला 2016, वर्ष 2018 और 2020 में प्रदर्शित होगी।

End of content

No more pages to load