Bollywood News


केटी पेरी के लव-लेटर होंगे नीलाम

केटी पेरी के लव-लेटर होंगे नीलाम
हॉलीवुड गायिका केटी पेरी जब मात्र 11 साल की थीं, तो उन्होंने क्रिस्टोफर नामक एक लड़के को ढेरोंलव-लेटर लिखे थे। 1995 में लिखे गए ये लव-लेटर अब नीलाम होने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, ये लव-लेटर अगले माह जूलियंस ऑक्शंस नामक नीलामी घर द्वारा नीलाम किए जाने हैं। अनुमान है कि नीलामी से 800 डॉलर से अधिक की धनराशि हासिल होगी। इनमें से एक लव-लेटर कुछ यूं शुरू होता है, "प्रिय क्रिस्टोफर, मुझे तुम्हारा पता एक खास शख्स, तुम्हारी मां से मिला। मैं यह नहीं जानती थीं, लेकिन तुम्हारी मां मेरे सामने सोफे पर बैठी हुई थीं और मैंने उनसे कहा कि मैं तुम्हे पसंद करती हूं। मुझे नहीं मालूम था कि वह तुम्हारी मां है। मुझे बहुत शर्मिदगी हुई कि तुम्हारी मां ने मुझे तुम्हें पत्र लिखने के लिए कहा और मैंने ऐसा किया। " अन्य लव-लेटर की अंतिम पंक्ति में लिखा था, "पी.एस. मैं तुम्हें बहुत ज्यादा पसंद करती हूं. यथाशीघ्र जवाब देना. लव केटी हड्सन। "

End of content

No more pages to load