Bollywood News


​लॉरेंस ने दोस्त को भेंट किया 4,500 डॉलर का पिल्ला

​लॉरेंस ने दोस्त को भेंट किया 4,500 डॉलर का पिल्ला
​हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस ने अपनी करीबी दोस्त लाउरा सिंपसन के लिए एक 4,500 डॉलर का फ्रांसीसी बुलडॉग पिल्ला खरीदा है।​

लॉ​​रेंस और उनकी अच्छी दोस्त सिंपसन ने पिल्ले को ऑनलाइन देखा था। उन्होंने इसे कैलिफोर्निया के थाउसैंड ओक्स स्थित एक निजी दुकानदार के घर से खरीदा।​

​​ ​लॉरेंस अपने पालतू कुत्ते पिप्पी को भी साथ लाई थीं।​ ​दुकानदार के घर पहुंचकर दोनों सुंदरियों ने मुलाकात की और सिंपसन के नए पालतू कुत्ते के साथ लुत्फ उठाया। सिंपसन ने पिल्ले की तस्वीर साझा की और लिखा है​, "मैं एक मां हूं​। फ्रैंकेंस्टीन से मिलिए।​"​

End of content

No more pages to load