पॉप स्टार लेडी गागा ने कैलिफोर्निया के मालिबू में 2.40 करोड़ डॉलर में एक हवेली खरीदी है। वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के अनुसार, "'बैड रोमांस' गीत की गायिका गागा ने यह हवेली वार्नर ब्रोस वर्ल्डवाइड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिविजन के संस्थापक डैन रोमनेल्ली से खरीदी है।
इस हवेली में एक गुप्त प्रवेशद्वार, पांच बेडरूम, 12 बाथरूम, एक लिफ्ट, स्वीमिंग पूल, जिम, वाइन का गोदाम, आठ घोड़ों को रखने के लिए एक अस्तबल व अन्य सुविधाएं हैं। रोमनेल्ली ने इस हवेली को मई, 2013 में बाजार में 2.49 करोड़ डॉलर में बिक्री के लिए छोड़ा था।
गागा ने 2.40 करोड़ डॉलर में खरीदी हवेली?
Monday, October 20, 2014 12:42 IST



