पूर्व बॉक्सिंग चैंपियन आंद्रे बेर्तो का मानना है कि अपने गायकी से लोगों को दीवाना बनाने वाले जस्टिन बीबर में मुक्केबाजी की संभावनाएं मौजूद हैं। बताया जाता है कि बेर्तो और बीबर एक ही बॉक्सिंग जिम में प्रशिक्षण लेते हैं।
आंद्रे ने एक जानी-मानी वेबसाइट से बातचीत में कहा कि गायकी के साथ बीबर में मुक्केबाजी करने की भी क्षमता है।
पूर्व चैंपियन का कहना है कि जब बीबर ने उनके साथ अभ्यास किया तो वह उनसे बेहद प्रभावित हुए। बेर्तो ने कहा कि मुक्केबाजी कोई मजाक नहीं है लेकिन अगर बीबर इसे संजीदगी से लें तो वह एक अच्छे प्रतियोगी हो सकते हैं क्योंकि उनमें गजब की फुर्ती और ताकत है।
जस्टिन बीबर में मुक्के बाजी के गुण मौजूद हैं: बेर्तो
Monday, October 20, 2014 12:42 IST


