Bollywood News


​शादी के बाद काम पर वापिस लौटे ​क्लूनी

​शादी के बाद काम पर वापिस लौटे ​क्लूनी
​हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी शादी के तीन सप्ताह बाद आगामी फिल्म ​'​टुमॉरोलैंड​'​ की शूटिंग पर लौट आए हैं। क्लूनी ने ब्रिटिश अधिवक्ता अमाल अलामुद्दीन से शादी की है।​

क्लूनी और अलामुद्दीन 27 सितंबर को एक आलीशान इतावली समारोह में परिणय सूत्र में बंध गए। वह अब कनाडा के वैंकूवर में अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।​​
​​
​​ वेबसाइट ​'​डेलीमेल डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, क्लूनी शूटिंग से ब्रेक लेकर खाना खाने निकले थे। इस दौरान वह गहरे-हरे रंग की पतलून और खाकी जैकेट पहने हुए थे।​​
​​
​​ ​'​टुमॉरोलैंड​'​ मई, 2015 में रिलीज होनी है, जिसमें ह्यूग लॉरी और ब्रिट रॉबर्टसन भी हैं।

End of content

No more pages to load