हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स अपनी पत्नी अभिनेत्री ब्लेक लाइवेली के साथ पहले बच्चे के पिता बनने वाले हैं। वह अपने बच्चे को लेकर इतने उत्साहित हैं कि उन्होंने पहले से ही बच्चे का नाम सोच रखा है।
वेबसाइट 'पीपल डॉट कॉम' के मुताबिक, 37 वर्षीय रयान ने हाल ही में टोरंटो में कनाडा वॉक ऑफ फेम में अपने नाम का सितारा प्राप्त करते हुए कनाडाई मनोरंजन शो 'ईटॉक' में ये बातें साझा की।
उन्होंने कहा, "यहां आते समय मैं अपने बच्चे नाम के बारे में सोचने का प्रयास कर रहा था। मैं भड़कीला या हॉलीवुड शैली का नाम नहीं रखना चाहता। अगर लड़की होगी तो उसका नाम एक्सकैलिबर एनाकोंडा रेनॉल्ड्स रखूंगा।"
उन्होंने लड़के का नाम भी सोचा है। उन्होंने बताया कि अगर लड़का होता है, तो संभवत उसका नाम ब्रुस जेनर होगा।
अपने पहले बच्चे के लिए बेहद उत्साहित हैं रयान
Tuesday, October 21, 2014 15:02 IST



