Bollywood News


​शादी की एक और दावत देंगे ​क्लूनी

​शादी की एक और दावत देंगे ​क्लूनी
​हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी की शादी की दावतें लगातार जारी हैं। ब्रिटिश अधिवक्ता अमाल अलामुद्दीन से शादी करने के बाद क्लूनी अब बकिंघमशायर में एक और पार्टी दे रहे हैं।​

वेबसाइट के अनुसार, समाचारपत्र 'द सन' की ​रिपोर्ट के मुताबिक, "वह 24 अक्टूबर को बकिंघमशायर स्थित डेन्सफील्ड हाउस में एक दावत आयोजित कर रहे हैं।"​

​​ क्लूनी और अलामुद्दीन ने 27 सितंबर को वेनिस में शादी कर ली।​ एक सूत्र ने कहा, "अमाल का काफी परिवार यूके में है, इसलिए पिछले माह शादी के बाद उनके लिए यहां एक और पार्टी जायज लगती है।"​

​​ हालांकि, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि पार्टी में कौन-कौन शामिल होगा क्योंकि होटल कर्मचारियों को अपना मुंह बंद रखने के लिए कहा गया है।

End of content

No more pages to load