गायिका रिहाना को 'हैरी पॉटर' की वेशभूषा में देखा गया। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, रिहाना ने एक व्यवसायिक भोज में शामिल होने के लिए जादूगरों जैसे कपड़े पहने थे।
उन्होंने काले रंग का कोट और गुलाबी-नीले रंग के दस्ताने पहन रखे थे और साथ में प्लास्टिक का चश्मा भी लगा रखा था।
रिहाना (26) की इस वेशभूषा ने कई लोगों को उन्हें मुड़कर देखने के लिए मजबूर कर दिया।
जब रिहाना बनीं 'हैरी पॉटर'
Wednesday, October 22, 2014 14:25 IST


