Bollywood News


सारा की हरकत पर मकान मालिकों के संघ को ऐतराज

​हॉलीवुड अभिनेत्री सारा जेसिका पार्कर ने टीवी शो 'सेक्स एंड द सिटी' में दिखाए जाने वाले मकान की सीढ़ियों पर फोटोशूटकराकर मुसीबत मोल ​​ले ली​ है​।​

सारा अपने जूतों के ब्रांड की नई श्रृंखला के फोटो शूट के लिए 'सेक्स एंड द सिटी' के मकान में गई थीं।​ मैनहट्टन के पेरी स्ट्रीट स्थित उस मकान में प्रशंसकों का आना जाना लगा रहता है, जो 'सेक्स एंड द सिटी' की केरी ब्रैडशॉ का घर देखना चाहते हैं और मकान मालिकों ने प्रशंसकों को सीढ़ियों से दूर रखने के लिए प्रवेश निषेध का निशान बनवा रखा है।​

​​ सारा इस महीने की शुरुआत में अपने जूतों की ब्रांड के लिए एक घर पर फोटोशूट कराने आई थीं, उन्होंने जूतों को सीढ़ियों पर सजाकर रखा था और इंस्टाग्राम पर यह तस्वीर साझा की थी।​

​​ वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार सारा की इस हरकत से स्थानीय मकान मालिकों का संघ नाराज हो गया। उनका कहना है कि सारा ने उनकी अनुमति लिए बिना सीढ़ियों पर जूते रखकर फोटोशूट कराया।

End of content

No more pages to load