Bollywood News


​जेनिफर लोपेज ने ​खरीदा ​2.2 करोड़ डॉलर ​का​​ पेंटहाउस

​जेनिफर लोपेज ने ​खरीदा ​2.2 करोड़ डॉलर ​का​​ पेंटहाउस
​हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री-गायिका जेनिफर लोपेज ने 2.2 करोड़ डॉलर का एक पेंटहाउस खरीदा है। बताया जाता है कि लोपेज ने मैनहटन स्थित चार शयनकक्षों वाला एक पेंट हाउस 2.2 करोड़ डालर मे खरीदा है।​

यह पेट हाउस पूर्व में चेलसिया क्लिंटन और एनएएससीएआर रेसिंग ड्राइवर जेफ गोडरेन जैसी हस्तियों के नाम पर रह चुका है।​

​​ बताया जाता है कि इस पेट हाउस से मेडिसन स्वक्वायर पार्क का नजारा दिखता है। इस अपार्टमेंट को खरीदने के साथ ही लोपेज की न्यूयार्क में घर की तलाश पूरी हो गई है। वह पिछले कुछ समय से न्यूयार्क में घर खरीदने के लिए प्रयासरत थीं।

End of content

No more pages to load