हॉलीवुड अभिनेत्री सोफिया वर्गारा को लगता है कि उनके प्रेमी अभिनेता जो मैंगनिएलो दूसरी प्रजाति से हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार सोफिया ने यह स्वीकार किया कि मैंगनिएलों की शारीरिक बनावट और गठन कमाल का है।
सोफिया (42) ने टीवी शो द टुडे को बताया, "मेरे लिए तो जैसे वह किसी दूसरी प्रजाति के हैं। मैं जब भी उनको देखती हूं, ऐसा लगता है जैसे मैं फिल्म 'ई. टी. रिमेंबर' में हूं, जब एक एलियन धरती पर आता है और मुझे मिल जाता है।"
सोफिया और मैंगनिएलो ने जुलाई में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। मैंगनिएलो ने एक बार कहा था कि वह सोफिया को तब से बेहद पसंद करते हैं, जब दोनों साथ नहीं थे।
मैंगनिएलो दूसरी प्रजाति के लगते हैं: सोफिया
Friday, October 24, 2014 12:51 IST


