Bollywood News


​टीवी शो में अतिथि भूमिका निभाएंगी केट

​टीवी शो में अतिथि भूमिका निभाएंगी केट
​सुपरमॉडल केट ​मॉस कॉमेडियन डेविड विलियम्स की बच्चों की किताब ​'​द ब्वॉय इन द ड्रेस​'​ के टीवी रूपांतरण में अतिथि भूमिका में नजर आएंगी।​

वेबसाइट ​'​कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम​'​ के मुताबिक, इसकी शुरुआत इस साल क्रिसमस पर होगी।​ अभिनेत्री जेनिफर सांडर्स और मीरा स्याल भी 12 साल के एक नवोदित कलाकार बिली केनेडी के साथ नजर आएंगी।​

​​ विलियम्स ने कहा​, "यह एक मजेदार और मार्मिक कहानी है। मुझे उम्मीद है कि यह इसे देखने वाले हर युवा और बुजुर्ग को सोचने को मजबूर करेगी।​"

​​ सूत्रों के मुताबिक, केट मोस इसमें एक सपने के दृश्य में नजर आएंगी।

End of content

No more pages to load