Bollywood News


​केटी ने मिस्र का दौरा ​किया रद्द

​केटी ने मिस्र का दौरा ​किया रद्द
​गायिका केटी पेरी ने अपनी मिस्र यात्रा का कार्यक्रम लीक होने के कारण कथित तौर पर सुरक्षा कारणों से अपना दौरा रद्द कर दिया है।​​​
​​
​ वेबसाइट ​'​हॉलीवुडरिपोर्टर डॉट कॉम​'​ के मुताबिक, एक सूत्र ने बताया, ​"कार्यक्रम की जानकारी लीक हो जाने के कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पेरी और उनकी टीम को मिस्र का पूरा दौरा रद्द करना पड़ा।​"​​
​​
​ शनिवार को 30 वर्ष की हुईं केटी की मिस्र में पार्टियां करने, पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने और नील नदी में नौका विहार करने की भी योजना थी।​​
​​
​​ हालांकि, पेरी ने अभी अपने अगले दौरे के बारे में नहीं बताया है। इस समय वह अपनी प्रिज्मैटिक विश्व संगीत यात्रा से तीन सप्ताह की छुट्टी पर हैं।

End of content

No more pages to load