Bollywood News


​मैथ्यू के घर जाकर शर्मिदा हुईं ऐन

​हॉलीवुड अभिनेत्री एन हैथवे ने बताया कि वह उस रात काफी शर्मिदा हुईं थीं जब वह मैथ्यू मैककनॉघे के घर की दावत में एक दिन बाद पहुंची थीं।​

वेबसाइट ​'​ईऑनलाइन डॉट कॉम​'​ के मुताबिक, हाल ही में अमेरिकन सिनेमाथिक मैथ्यू के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ऐन ने बताया कि किस तरह वह मैथ्यू की दोस्त बनीं।​

​​ उन्होंने कहा​, "मेरे पास एक प्रसंग है और यह शर्मिदगी भरा है।` मैथ्यू ने ऐन और उनके पति एडम सुलमैन को एक पार्टी के लिए बुलाया था। ऐन ने बताया​, "मेरे पति और मैं गाड़ी में थे। उस दिन रविवार था। यह बहुत खूबसूरत दिन था। आसपास कारें नहीं थीं, हमें लगा कि यह ठीक है, हम समय पर पहुंच गए।​"

​​ मैथ्यू ने दरवाजे पर मुस्कान के साथ दोनों का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने बताया कि 'दावत कल रात थी'। लेकिन मैथ्यू ने ऐन और एडम को रुकने के लिए कहा और साथ में वाइन पी।

End of content

No more pages to load