Bollywood News


​बीबर ने मॉडल को देख कर रोकी कार

​बीबर ने मॉडल को देख कर रोकी कार
​सिंगर जस्टिन बीबर को सड़क किनारे डिज्नी कार्टून से प्रेरित पोशाक पहने एक मॉडल को देखकर अपनी कार रोकते देखा गया​।

बीबर अपनी कार में रोडियो ड्राइव पर थे तभी उन्होंने मॉडल जैकलीन योनिस को देखा, जो फेस्टॉन क्लॉथिंग के लिए हो रहे एक फोटोशूट के बीच में खड़ी थीं​।

​​ बीबर ने चालक से कार रोकने के लिए कहा और जैकलीन को अपनी कार की खिड़की से आवाज दी​।​ बीबर ने जैकलीन की वेशभूषा और रूप की तारीफ की और उसके बाद अपने साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए कहा​।

​​ उन्होंने जैकलीन से कहा​, "तुम बिल्कुल राजकुमारी जैस्मीन की तरह लग रही हो​।"

​ दोनों एक दूसरे का फोन नंबर भी लेने वाले थे, लेकिन फोटोग्राफरों और प्रशंसकों की नजर में आने की वजह से दोनों आगे बात नहीं कर पाए​।​

End of content

No more pages to load