Bollywood News


​​इवान के साथ परिवार ​बढ़ाना चाहती हैं एश्ली

​अभिनेता इवान रोज से विवाह​ करने वाली ​​गायिका एश्ली सिंपसन ​अब अपना ​परिवार बढ़ाना चाहती हैं।​

वेबसाइट ​'​फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार, सिंपसन और रोज हाल ही में विवाह बंधन में बंधे हैं और सिंपसन अपने पांच वर्षीय बेटे ब्रोनॉक्स के लिए छोटा भाई या बहन लाना चाहती हैं। ब्रोनॉक्स पीट वेंत्ज की संतान हैं​,​ जिनसे सिंपसन का अलगाव हो चुका है।​

​​ एक सूत्र ने यूएस वीकली को बताया​, "दोनों (सिंपसन एवं रो​ज़​) जल्द से जल्द माता-पिता बनना चाहते हैं।`​

​​ रोज ने यह स्वीकार किया है कि उन्होंने सिंपसन से विवाह इसलिए किया, क्योंकि दोनों एक दूसरे से प्रेम करते हैं और दोनों परिवार बसाना चाहते हैं।​

​​ साल की शुरुआत में रो​ज़ की मां के कनेक्टिकट के ग्रीनविच स्थित शानदार बंगले में दोनों का विवाह संपन्न हुआ था।​ इधर, ब्रोनॉक्स को पहले ही एक छोटा भाई मिल चुका है, उनके पिता वेंत्ज और उनकी प्रेमिका मीगन कैंपर भी एक दो महीने पहले एक​ बेटे के माता-पिता बने हैं।

End of content

No more pages to load