टेलीविजन रियलिटी स्टार किम कर्दशियां हाल में अपनी बहन कर्टनी और उनके पति स्कॉट डिसिक व केनी वेस्ट के साथ डबल डेट पर नजर आईं।
वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, डेट पर कर्दशियां बहनें गाउन पहनकर पहुंचीं। किम की पोशाक का गला काफी बड़ा था, जबकि कर्टनी पूरी तरह काले लिबास में थीं।
वे लोग इससे पूर्व शुक्रवार को लॉस वेगास में किम के 34वें जन्मदिन की पार्टी में एक साथ नजर आए थे।
डबल डेट पर नजर आई किम और कर्टनी
Tuesday, October 28, 2014 16:35 IST


