हॉलीवुड अभिनेत्री जुलिया रॉबर्ट्स के लगता है कि उन्होंने अपने चेहरे की झांइयां हटाने के लिए सजर्री न करवाकर अपनी जिंदगी का सबसे बड़ा जोखिम उठाया है।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, 47 वर्षीया जूलिया ने कहा, "मुझे लगता है कि हॉलीवुड के मानकों के हिसाब से, फेस-लिफ्ट (झांइयां हटाने के लिए चेहरे की सजर्री) न करा कर मैं पहले ही बड़ा जोखिम उठा चुकी हूं।"
कैमरामैन डेनी मोडर से वर्ष 2002 में शादी करने वाली जूलिया के तीन बच्चे हैं और उन्हें अपनी जिंदगी से प्यार है। वह अपनी स्वस्थ जिंदगी का श्रेय खुश और चिंतामुक्त जीवनशैली को देती हैं।
उन्होंने कहा, "अब मेरी जिंदगी में अब बहुत ज्यादा चिंता नहीं है, सिर्फ खुशी है। यह खुशी लोभरहित, संग्रहरहित होने, मन साफ रखने, चीजों को अपने तरीके से होने देने और मानसिक और भावनात्मक रूप से हल्का रहने के कारण है।"
जूलिया की जिंदगी का सबसे बड़ा जोखिम
Wednesday, October 29, 2014 17:03 IST


