Bollywood News


टेलर ने प्रशंसकों के लिए किए गुप्त सत्र

टेलर ने प्रशंसकों के लिए किए गुप्त सत्र
​गायिका टेलर स्विफ्ट ने प्रशंसकों से मुलाकात के लिए अपने चार अलग-अलग घरों में गुप्त सत्र आयोजित किए​।

उ​न्होंने बताया कि ये सत्र पांच घंटों तक चले​।​ टेलर ने अपना एलबम रिलीज होने से पहले उसे सुनने के एक पार्टी का आयोजन किया था​।​ इस पार्टी के लिए उन्होंने अपने चार में से प्रत्येक घर में 89 प्रशंसकों को आमंत्रित किया था​।​​

​​ टेलर का '1989' अलबम 27 अक्टूबर को रिलीज हुआ था​।​ उन्होंने टीवी मेजबान डेविड लेटरमैन के शो में बताया कि उन पांच घंटों के दौरान मेहमानों ने रात का खाना खाया, उनका गाना सुना और मनोरंजक बातें साझा की​।​​

जब लेटरमैन ने कम उम्र के प्रशंसकों के माता-पिता के मार्गदर्शन के बारे में पूछा तो स्विफ्ट ने बताया कि अगर वे 18 साल से कम उम्र के थे, तो उनके माता-पिता को उनके साथ आने की अनुमति थी​।​

End of content

No more pages to load