हॉलीवुड अभिनेत्री सैंड्रा बुलक ने अपनी फिल्म 'अवर ब्रांड इज क्राइसिस' के सेट पर एक बेहोश महिला की सहायता की।
यह महिला इस सप्ताह अमेरिका के लुइसियाना के न्यूऑरलिंस में लू लगने के कारण बेहोश हो गई थी, जिसके बाद सैंड्रा ने उसकी मदद की।
एक तस्वीर में सैंड्रा जमीन पर बेसुध पड़ी महिला की मदद करती नजर आ रही हैं। सेट के चिकित्सा सहायकों ने उसका इलाज किया।
सैंड्रा ने महिला को पानी दिया। इसके अलावा उस पर पंखा भी झला। इसके बाद एंबुलेंस में महिला को अस्पताल भेज दिया गया।
सैंड्रा ने बेहोश महिला की मदद की
Thursday, October 30, 2014 18:11 IST


