Bollywood News


​नए​ घर के शीशे में भूत देख बेहोश हो गई ​केटी पेरी

​नए​ घर के शीशे में भूत देख बेहोश हो गई ​केटी पेरी
​अपने नए परफ्यूम के प्रचार के लिए तैयार हो रही गायिका ​​केटी पेरी ड्रेसिंग रूम में भूत देखकर बदहवास हो गई।​

​ केटी (28) परफ्यूम के लिए एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए तैयार हो रही थी। यह शूटिंग प्रांसीसी स्टाइल मे बने एक महलनुमा मैशन में होनी थी। केटी ने दावा किया कि उसने शीशे मे एक भयानक शक्ल वाले आदमी को देखा है।​​

​​ डेलीस्टार की एक वेबसाइट मे कहा गया ड्रेसिंग रुम मे अचानक केटी के चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। केटी ने बताया कि उसने बड़ी-बड़ी मूंछों एवं भूत की शक्ल वाले एक आदमी को देखा, जो उसे घूर रहा था।​​

​​ केटी बदहवास हालत मे चिल्लाते हुए ड्रेसिंग रूम से भागी। ऐड डायरेक्टर ने केटी को शांत कराया और कहा कि कमरे के सारे शीशों को ढंक दिया गया है और अब हर वक्त उसके साथ एक सुरक्षाकर्मी रहेगा। सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद केटी को सामान्य होने मे काफी वक्त लगा।

End of content

No more pages to load