रियलिटी टीवी हस्ती किम कर्दाशियां 10 पौंड वजन कम करना चाहती हैं। वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, किम ने 'ग्रेजिया' पत्रिका के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें लगता है कि उनका वजन फिर से बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा, "मैंने थोड़ा वजन घटाया था, लेकिन मुझे लगता है कि मेरा वजन फिर बढ़ रहा है। वजन घटाना मुश्किल है। कुछ सालों पहले मेरा वजन अब से 20 पाउंड कम था, लेकिन बच्चा होने के बाद शरीर में बदलाव आते हैं।"
उन्होंने कहा, "लेकिन अब इसको एक साल से ज्यादा समय हो चुका है, इसलिए अब मेरे पास और बहाने नहीं हैं। अगर मैं 10 पाउंड वजन कम कर लेती हूं, तो मैं अच्छी दिखूंगी।"
अपनी बहनों कोल और कर्टनी के साथ नए कर्दाशियां संग्रह का प्रचार कर रहीं किम ने बताया कि कसरत करना आसान काम नहीं है, लेकिन इंसान को यह करना पड़ता है।
उन्होंने कहा, "कसरत करना और एकदम सही चीजें खाना मुश्किल होता है।"
किम घटाना चाहती हैं 10 पौंड वजन
Saturday, November 01, 2014 17:36 IST


