गायिका एवरिल लेविग्ने और चैड क्रोएगर के अलग होने की खबरों के बावजूद उनकी मुसीबतें कम नहीं हो रहीं है। वे जुलाई, 2013 में परिणय सूत्र में बंधे थे। एक सूत्र ने इस जोड़े के बारे में कहा, "इस जोड़ी के बीच कुछ भी ठीक नहीं है।"
सूत्र ने बताया, "लेकिन एवरिल के दोस्त उन्हें अपने रिश्ते में आई खटास को दूर करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वे चैड को पसंद तो नहीं करते, लेकिन एवरिल पहले ही एक तलाक का दर्द झेल चुकी हैं और वे नहीं चाहते कि वह दोबारा इसी दौर से गुजरें। चैड और एवरिल की शादी को अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, इसीलिए वे चाहते हैं कि एवरिल अलग होने का फैसला लेने से पहले रिश्ते को बचाने की हरसंभव कोशिश करें।"
दोनों के बीच दूरी की खबरों को बल तब मिला, जब एवरिल ने अपना 30वां जन्मदिन पति (39) के बिना मनाया और चैड इस सप्ताह की शुरुआत में एक शराब के बार में अपनी शादी की अंगूठी के बिना देखे गए।
एवरिल और चैड के रिश्ते में तनाव
Monday, November 03, 2014 14:51 IST



