एश्टन कचर और मिला कुनिस ने बेटी व्याट इसाबेल कचर के जन्म से पूर्व स्वयं को इसके लिए खूब तैयार किया था। सर्चइंजन गूगल ने इसमें उनके लिए 'गाइड' की भूमिका अदा की। उन्हें अभिभावक का अनुभव बहुत खास लगता है, लेकिन उन्हें लगता है कि आया व नर्सो पर निर्भर होने की बजाय स्वयं सक्रिय होना ज्यादा बेहतर है।
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, "हर कोई कहता है कि जब आपको बच्चा होगा, तो वह मालिकान की किताब लेकर पैदा नहीं होगा, लेकिन यह सच नहीं है क्योंकि गूगल एक तरह से मालिकान की किताब है।" उन्होंने कहा, "आप जो चाहो आपको गूगल पर मिल सकता है। मैं इसके लिए अपनी साथी से पूछता हूं। मैं मिला से बात करता हूं और फिर हम चयन करते हैं। हमने बहुत ज्यादा खोजबीन की। हम दोनों को खोजबीनकरना अच्छा लगा।"
कचर, कुनिस ने अभिभावक बनने से पूर्व की खोजबीन
Monday, November 03, 2014 14:51 IST


