गायिका रिहाना की 'निन्जा टर्टल' पोशाक ने सर्वश्रेष्ठ हेलोवीन परिधान पुरस्कार जीता। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 26 वर्षीया रिहाना शुक्रवार रात हेलोवीन के मौके पर अपने दोस्तों के साथ हरी पेंट से पुते चेहरे और पूरी साज-सज्जा के साथ घर से निकलीं।
रिहाना निन्जा टर्टल के मशहूर किरदार 'राफेल' जैसी दिख रही थीं। उन्होंने लाल मास्क, हरे दस्ताने, लैगिंग्स और खास सैंडिल पहन रखे थे। वह अपने हाथ में राफेल का अनूठा हथियार भी लिए हुए थीं।
रिहाना की हेलोवीन ड्रेस 'निन्जा टर्टल' सर्वश्रेष्ठ
Monday, November 03, 2014 14:51 IST


