Bollywood News


​पुलिस ने सेलेना ​को दी ​दरवाजे बंद रखने ​की हिदायत

​पुलिस ने सेलेना ​को दी ​दरवाजे बंद रखने ​की हिदायत
​पुलिस ने गायिका सेलेना गोमेज की ओर से किसी अनजान शख्स के अपने घर में घुस आने की शिकायत मिलने के बाद उन्हें अपने घर के दरवाजे बंद रखने के लिए कहा है।​

वेबसाइट 'टीएमजेड डॉट कॉम' के अनुसार, सेलेना (22) पिछले सप्ताह यह शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें यह सलाह दी।​​​

​​ पुलिस सूत्रों के अनुसार​,​ ​"'कम एंड गेट इट​'​ गीत की गायिका सेलेना ने पिछले सप्ताह घर का दरवाजा खुला मिलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, पुलिस को घर में कोई नहीं मिला था।​​

​​​ बताया जाता है कि यह तीसरी बार है, जब सेलेना ने पुलिस से अपने घर में किसी के घुस आने की शिकायत की है।

End of content

No more pages to load