हॉलीवुड अभिनेत्री कैथरीन हीगल का कहना है कि वह खुद को असभ्य नहीं मानती है। कैथरीन ने अपने खिलाफ फैली नकारात्मक खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्हें नहीं लगता कि वह असभ्य हैं।
पिछले महीने ग्रे एनाटमी टीवी श्रृंखला की निर्माता शेंडा राइम्स ने कहा था कि कैथरीन के साथ काम करना चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर लिखा, विरोध मुझे सबसे ज्यादा असहज करता है।
मैंने कभी जानबूझ कर ऐसा नहीं किया होगा। एक इंसान होने के नाते मैंने गलतियां की होंगी और अनजाने में या लापरवाही से काम या कोई ऐसी बात की होगी लेकिन मैं हमेशा गलत को सही करने की कोशिश करती हूं।
कैथरीन ने कहा, इसका मलतब यह नहीं है कि मैं खुद के लिए खड़ी होकर अपने प्रति भद्र और सम्मानजनक व्यवहार किए जाने के लिए नहीं कहूंगी। मुझे लगता है कि हर कोई इसका हकदार है।
मैं असभ्य नहीं हूँ: कैथरीन
Tuesday, November 04, 2014 14:16 IST


