Bollywood News


​एलियंस के अस्तित्व पर विश्वास​ करती हैं हैथवे ​

​हॉलीवुड साइ-फाइ फिल्म ​'​इंटरस्टेलर​'​ की अभिनेत्री ​ऐनी​​ हैथवे का कहना है कि उन्हें एलियंस के अस्तित्व पर विश्वास है, लेकिन उन्हें यह नहीं मालूम कि वे दिखते​ कैसे हैं।​

वेबसाइट ​'​फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके​'​ के अनुसार​, 31 वर्षीया हैथवे ने पृथ्वी से इतर जीवन के बारे में अपने विचार ​'​द मेल​'​ के साथ साक्षात्कार के दौरान साझा किए।​

उन्होंने कहा​, "मु​झे इस बात से कोई परेशानी नहीं है कि पृथ्वी के अलावा भी कहीं जीवन हो सकता है।​ लेकिन क्या दूसरे लोग भी हमारी ही तरह दिखते हैं? शायद नहीं। मैं कभी कल्पना भी नहीं कर पाई कि दूसरे जीव कैसे दिखते होंगे या उनके विचार और सिद्धांत क्या होंगे और उनकी समझ कैसी होगी।​"

उन्होंने आगे कहा​, "मैंने हमेशा यही सोचा है कि ऐसा तो हो नहीं सकता कि पृथ्वी से परे दूसरी कोई दुनिया नहीं है। मु​झे उनके अस्तित्व को मान लेने में कोई परेशानी नहीं है।

End of content

No more pages to load