हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली का कहना है कि ब्रेड पिट के साथ लंबे समय तक प्रेम संबंध में रहने के बाद विवाह बंधन में बंधकर उन्हें अच्छा लग रहा है।
दोनों अब पति-पत्नी के रूप में अपने संबंध का आनंदा उठा रहे हैं। एंजेलिना और ब्रेड लगभग नौ साल तक प्रेम संबंध में रहे। उन्होंने इसी साल शादी की है।
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, यह पूछने पर कि ब्रेड से आधिकारिक रूप से शादी करने के बाद क्या कोई बदलाव आया है? एंजेलिना ने कहा, "यह एक अलग एहसास है। पति-पत्नी बनकर अच्छा महसूस हो रहा है।"
एंजेलिना और ब्रेड ने 23 अगस्त को दक्षिण फ्रांस में शादी रचाई थी। शादी में कुछ करीबी रिश्तेदार ही शरीक हुए थे।
पिट से शादी के बाद अच्छा महसूस कर रही हैं एंजेलिना
Wednesday, November 05, 2014 13:37 IST


