रियलिटी टीवी हस्ती कोल कर्दशियां ने अपनी मां क्रिस जेनर के नए प्रेम संबंध पर मुहर लगाते हुए उसे अपनी स्वीकृति दे दी है।
क्रिस इस समय कॉरी गैंबल के साथ डेटिंग कर रही हैं और रॉबर्ट कर्दशियां के साथ उनकी छोटी बेटी कोल न सिर्फ उनके नए प्रेमसंबंध से खुश हैं, बल्कि वह उनका समर्थन भी कर रही है।
कोल ने वेबासाइट 'वंडरवॉल डॉट कॉम' को बताया, "जब आपके माता-पिता डेटिंग करते हैं, तो बुरा लगता है, लेकिन मैं खुश हूं कि वे दोनों खुश हैं। उनके बीच अच्छी समझ है।"
उन्होंने आगे कहा, "उन्हें किसी के साथ होना चाहिए और खुश रहना चाहिए। गैंबल वास्तव में एक अच्छे व्यक्ति हैं। मैं बस अपनी मां को खुश देखना चाहती हूं।"
कोल ने स्वीकार की मां के नए प्रेम संबंध की बात
Wednesday, November 05, 2014 13:37 IST


