Bollywood News


​​​मारिया से अलग होने के बाद अकेले रहना चाहते हैं निक

​​​मारिया से अलग होने के बाद अकेले रहना चाहते हैं निक
​कुछ ही महीनों पहले गायिका मारिया केरी से अलग हुए रैपर निक कैनन फिलहाल किसी और से डेटिंग करने के मूड में नहीं हैं। उनका पूरा ध्यान इस वक्त अपने परिवार और बच्चों पर है।​

वेबसाइट ​'​पीपलडॉट कॉम​'​ के मुताबिक, 34 वर्षीय निक ने मंगलवार रात एक पार्टी में कहा कि फिलहाल डेटिंग की बात उनके मन में नहीं है।​

​​ उन्होंने कहा​,​​ "​मैं अच्छा हूं और बेहतर हूं। अभी मेरे आगे बहुत से लोग हैं। लेकिन मैं डेटिंग के मामले में सुस्त पड़ गया हूं। मैं खुद पर केंद्रित रहने की कोशिश कर रहा हूं। मेरे लिए परिवार सबसे पहले है और मेरे बच्चे भी बहुत महत्वपूर्ण हैं।​"

​ निक से यह पूछने पर कि वह अपने साथी में क्या खूबियां चाहेंगे? उन्होंने कहा​, "मैं आपको अभी नहीं बता सकूंगा। यह कठिन सवाल है। मैंने इसके बारे में सोचा ही नहीं है।​"

​ उन्होंने कहा​, "मैं डेटिंग करूंगा, लेकिन फिलहाल इसमें मेरी दिलचस्पी नहीं है।

End of content

No more pages to load