हॉलीवुड अभिनेत्री केरी नाइटली को निर्वस्त्र तस्वीरें खिंचवाने में कोई संकोच नहीं है, लेकिन इसके लिए उन्होंने दो शर्ते रखी हैं।
नाइटली का कहना है कि वह निर्वस्त्र तस्वीरें इसी शर्त पर खिंचवाएंगी कि तस्वीरों में उनकी वास्तविक काया से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी और संपादन नहीं किया जाएगा।
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के अनुसार, नाइटली ने कुछ महीने पहले पत्रिका 'इंटरव्यू' के लिए निर्वस्त्र तस्वीरें खिंचवाईं थीं और वह आगे भी ऐसा करने के लिए तैयार हैं।
नाइटली ने समाचार पत्र 'टाइम्स ऑफ लंदन' को बताया, "पत्रिका के लिए फोटोशूट के दौरान मैंने कहा कि ठीक है, मैं तब तक ही यह करूंगी, जब तक आप तस्वीरों से बेवजह छेड़छाड़ नहीं करते, क्योंकि मेरे लिए यहां यह कहना महत्वपूर्ण है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी काया कैसी है।"
अपनी शर्तो पर अंग प्रदर्शन को तैयार हैं नाइटली
Saturday, November 08, 2014 18:00 IST



