Bollywood News


दूसरी बार माता-पिता बनने की तैयारी में जे और ​​बेयोंसे

दूसरी बार माता-पिता बनने की तैयारी में जे और ​​बेयोंसे
​गायिका बेयोंसे नॉल्स और उनके पति रैपर जे जेड दूसरी बार माता-पिता बनने की तैयारी में हैं​। दोनों काम से एक साल की छुट्टी लेकर फ्रांस जाने वाले हैं और इसी दौरान परिवार बढ़ाने के बारे में विचार कर रहे हैं​।​

वेबसाइट 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' के अनुसार बेयोंसे और जे जेड फ्रांस में मकान खरीदने की योजना बना रहे हैं, जहां छुट्टियों के दौरान वह समय बिताएंगे​।

​​ बेयोंसे (33 ) और जे जेड (44 ) दो साल की बेटी ब्लू आईवी के माता-पिता हैं​। ​एक सूत्र ने बताया, "जे और बेयोंसे हाल ही में पेरिस रहकर लौटे हैं और उन्हें फ्रांस बेहद पसंद है​।​ दोनों की योजना फ्रांस में रहने के दौरान परिवार बढ़ाने की है​।​​"​

बेयोंसे की मां का परिवार फ्रांस से है और इसी वजह से वह फ्रांस की तरफ ज्यादा आकर्षित हैं​।​ साथ ही उन्हें फ्रांसीसी संस्कृति और जीवनशैली बेहद प्रभावित करती है​।​

End of content

No more pages to load