Bollywood News


बच्चों की परवरिश हॉलीवुड में नहीं करना चाहते मैथ्यू

बच्चों की परवरिश हॉलीवुड में नहीं करना चाहते मैथ्यू
​हॉलीवुड अभिनेता मैथ्यू मैकान्गे कहते हैं कि वह अपने बच्चों की परवरिश हॉलीवुड में नहीं करेंगे, क्योंकि वह टेक्सास में अपने परिवार के पास रहना चाहते हैं।​

वेबसाइट ​'​कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम​'​ के अनुसार मैथ्यू ने हमेशा अपने बच्चों लेवी (6)​, वीडा (4) और लगभग दो साल के लिविंगस्टन को टेक्सास में रखना चाहा है, जहां वह अपने परिवार के भी पास रह सकेंगे।​

​​ मैथ्यू ने पत्रिका ​'​हैलो​'​ को बताया​, "हॉलीवुड में बच्चों की परवरिश को लेकर मेरे विचार गलत नहीं हैं, लेकिन मैं उन्हें टेक्सास में रखना चाहता हूं। वहां मेरी रहती हैं और मैं साल में दो बार उनसे मिलने के बजाए हर सप्ताह उनके पास जा सकूंगा, उनके पोते-पोती उनसे मिल सकेंगे।​"

मैथ्यू ने बताया​, "मेरे दो भाई भी वहां रहते हैं, तो हम अपने परिवार के ​करीब रहेंगे और मिलने जुलने का ज्यादा अवसर मिलेगा। यह मेरे लिए महत्वपूर्ण बात है।​"

End of content

No more pages to load