Bollywood News


चैरिटी बॉल की मेजबानी के लिए उत्साहित हैं रिहाना

चैरिटी बॉल की मेजबानी के लिए उत्साहित हैं रिहाना
​मशहूर पॉपस्टार रिहाना चैरिटी बॉल की मेजबान बनने पर बेहद उत्साहित है। बताया जाता है कि यह चैरिटी बॉल वह अपनी संस्था क्लारा लिओनेल फाउंडेशेन के लिए धन जमा करने के लिए आयोजित कर रही हैं जो विश्व स्तर पर शिक्षा और कला के क्षेत्र में काम करती है।​

​ रिहाना ने घोषणा की है कि डायमंड बॉल 11 दिसंबर को कैलफोर्निया में बेवर्ली हिल्स स्तिथ द वाइनयार्ड में आयोजित किया जाएगा। रिहाना ने एक बयान में कहा "मेरे पास ऐसा कुछ भी नहीं है जिसपर मैं गर्व करूं लेकिन मुझे इस बात पर गर्व है।​

​ अभी हमने शुरूआत ही की है। मैं अपना काम जारी रखने को लेकर उत्साहित हूं। और डायमंड बॉल की मेजबानी को लेकर रोमांचित हूं।

End of content

No more pages to load