मशहूर गायिका केटी प्राइस का कहना है कि उन्हें अपने पति से बेवफाई का खौफ है। केटी का कहना है कि जब से उन्हें अपने पति कीरान हेयलर के धोखे के बारे में पता चला है उन्हें बेवफाई का हमेशा डर रहता है।
कुछ समय पहले कीरान और केटी की दो सहेलियों के साथ संबंधों का खुलासा हुआ था लेकिन केटी ने कीरान को माफ कर सुलह कर ली थी।
केटी ने कहा, "मुझे हर रोज पति की बेवफाई का डर सताता है। मैं इस घटना से कभी उबर नहीं पांउगी। यह हर रोज मुझे घुट घुट कर जीने को मजबूर करता है लेकिन आपको बताउं मैं जीवन में आशवादी होने की कोशिश करती हूं।"
केटी को पति की बेवफाई का खौफ
Monday, November 10, 2014 14:09 IST


