Bollywood News


​भारत में नहीं करेंगी ​'​द हंगर गेम्स​'​ का प्रचार: जेनिफर

​भारत में नहीं करेंगी ​'​द हंगर गेम्स​'​ का प्रचार: जेनिफर
​हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस अपनी आने वाली फिल्म ​'​द हंगर गेम्स: मॉकिंगजे पार्ट-1​'​ का प्रचार करने भारत नहीं आएंगी।​ फिल्म वितरकों ने जेनिफर के भारत आने की अफवाहों को खारिज कर दिया है।​

​​ पीवीआर के हवाले से खबर आई है कि जेनिफर के भारत आने की खबर गलत है। वह भारत नहीं आ रही हैं। कम से कम ​'​द हंगर गेम्स: मॉकिंगजे पार्ट-1​'​ के प्रचार के लिए तो वह भारत नहीं आ रही हैं। यह सब अफवाहें हैं, जो अविश्वसनीय सूत्रों ने फैलाई हैं।​

​​ जेनिफर हालांकि फिल्म के प्रचार के लिए दुनिया भर के देशों की यात्रा कर रही हैं, लेकिन भारत का नाम उनकी यात्रा सूची में शामिल नहीं है।​

​​ फिल्म "द हंगर गेम्स: मॉकिंगजे पार्ट-1​'​ 21 नवंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित होने के एक सप्ताह बाद भारतीय सिनेमाघरों में आएगी।​ अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर करें​।​

End of content

No more pages to load