गायिका टेलर स्विफ्ट का कहना है कि उनका सबसे प्रगाढ़ संबंध अपने प्रशंसकों से है। उनका मानना है कि उनका संगीत इस रिश्ते को सींचने में उनकी मदद करता है।
वेबसाइट 'फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, स्विफ्ट कहती हैं कि वह अपने इस महत्वपूर्ण रिश्ते पर सतत काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, ''लोग आपसे हमेशा शादी-विवाह व रिश्तों की बातें करते हैं।
उनका कहना होता है कि रिश्तों में आपको एक-दूसरे को वक्त देना या हमेशा सरप्राइज करते रहना जरूरी होता है। मेरे ख्याल से मेरा अब तक का सबसे प्रगाढ़ रिश्ता मेरा प्रशंसकों के साथ है।'' 24 वर्षीया स्विफ्ट ने यह भी कहा कि उन्हें लगा कि क्योंकि उनका अपने वफादार समर्थकों के साथ एक खास नाता है, इसलिए वह अपनी नवीनतम एलबम '1989' को रिलीज करने का जोखिम उठा सकती हैं।
प्रशंसकों से प्रगाढ़ संबंध रखती हैं स्विफ्ट
Tuesday, November 11, 2014 14:17 IST


