हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन कहती हैं कि उनके मंगेतर जस्टिन थेरॉक्स उनके लिए बेहद खास हैं। उन्होंने थेरॉक्स को श्रेय देते हुए कहा कि निजी और पेशेवर जिंदगी में संतुलन बैठा पाने में वह उनकी मदद करते हैं।
वेबसाइट 'एक्सेसहॉलीवुड डॉट कॉम' के अनुसार एनिस्टन ने कहा, "वह बेहद खूबसूरती से सामंजस्य बिठा लेते हैं। वह एक बेहतरीन साथी हैं और मेरे लिए बेहद खास हैं।"
एनिस्टन और थेरॉक्स ने हालांकि 2012 में ही सगाई कर ली थी, लेकिन अभी तक शादी के लिए तारीख निर्धारित नहीं कर पाए हैं और इसी कारण उनका रिश्ता अव्यवस्थित सा है।
एनिस्टन ने कहा, "मुझे लगता है कि हम दोनों ही बड़े ऊबाउ हैं। हम दोनों कुछ नहीं करते। एक बार हमारी शादी हो जाए फिर चीजें अपने आप ठीक हो जाएंगी। वैसे यह काफी हास्यास्पद है।"
एनिस्टन के लिए थेरॉक्स हैं बेहद खास
Tuesday, November 11, 2014 14:17 IST


